फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bullet bikers' 31 thousands challan of traffic violation

बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा था यारी सौ नाल, सरदारी प्यो नाल, काट 31 हजार रुपये का चालान

Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bullet bikers' 31 thousands challan of traffic violation
चालान के लिए रोकी गई बाइक, जिसके नंबर प्लेट पर शायरी लिखी है। - फोटो : Jind
जींद। यातायात नियमों का उल्लंघन करने व वाहनों की नंबर प्लेट सही नहीं होने पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसी एक बुलेट बाइक का नरवाना में 31 हजार रुपये का चालान काटा गया। इस बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखा गया था, बल्कि यहां लिखा था यारी सौ नाल, सरदारी प्यो नाल।
विज्ञापन

एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि उनकी टीम पुराने बस स्टैंड के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तभी यहां एक बुलेट बाइक आई। इसे जांच के लिए रुकवाया गया तो चालक कोई कागज नहीं दिखा सका। साथ ही बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। जब नंबर प्लेट की जांच की गई तो पाया कि पीछे की नंबर प्लेट पर बाइक के पंजीकरण नंबर की बजाये शायरी लिखी गई थी। इसके अलावा बाइक में प्रेशर हॉर्न लगाया गया और साइलेंसर भी बदला गया था। इससे बाइक के पटाखे भी बज रहे थे। इसके चलते उसका चालान किया गया। एएसआई सुशील कुमार के अनुसार इस प्रकार के लोगों पर लगातार शिकंजा जारी रहेगा। इस मौके पर एएसआई बलवान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed