फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bulldozers were used on Durga Colony, Rohtak Road and Bhiwani Road bypass.

Jind News: दुर्गा कॉलोनी, रोहतक रोड व भिवानी रोड बाईपास पर चला बुलडोजर

Thu, 18 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 18 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers were used on Durga Colony, Rohtak Road and Bhiwani Road bypass.
18जेएनडी14-दुर्गा अवैध निर्माण को गिराते हुए जिला नगर योजनाकार अमला। स्रोत कर्मचारी
जींद। जिला नगर योजनाकार ने शहर की दुर्गा कॉलोनी, रोहतक रोड, भिवानी रोड बाईपास पर लगभग 15 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और डयूटी मजिस्टे्रट तैनात रहा।
विज्ञापन

अवैध निर्माणों को लेकर जिला नगर योजनाकार ने निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए और अवैध रूप से किए गए निर्माणों को हटाने के निर्देश हैं। बावजूद इसके अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने अपने निर्माणों को नहीं हटाया।
विज्ञापन

वीरवार को डीटीपी अमला पुलिसबल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा और एक-एक कर अवैध निर्माणों को गिराने काम किया। लोगों ने विभाग की बगैर अनुमति लिए कृषि योग्य जमीन पर अवैध निर्माण किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना में की जा रही अवैध कॉलोनी विकसित
शहरी क्षेत्र नरवाना के राजस्व एस्टेट के खसरा नंबर 335//6/2/7/2, 336//10/2 में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। इन भूखंडों व प्लॉटों के संबंध में किसी भी प्रकार का विक्रय विलेख, विक्रय समझौता, पूर्ण भुगतान समझौता अथवा पावर ऑफ अटॉर्नी का पंजीकरण न करने की अपील की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में भूखंड खरीदने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें।

वर्जन
शहरी क्षेत्र नरवाना में कुछ अनाधिकृत कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है। इन कॉलोनियों का निर्माण बिना विभाग से आवश्यक लाइसेंस, सीएलयू एवं एनओसी प्राप्त किए किया जा रहा है। जो नियमानुसार पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय द्वारा दोषियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। -मनीष दहिया, जिला नगर योजनाकार, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed