फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BSP workers demanded justice for the ADGP

Jind News: बसपा कार्यकर्ताओं ने की एडीजीपी को न्याय दिलाने की मांग

Mon, 13 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
BSP workers demanded justice for the ADGP
13जेएनडी33-लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए बसपा कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। बहुजन समाज पार्टी ने एडीजीपी वाई पूरण आत्महत्या मामले में सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव सूरत सिंह, जोन प्रभारी मास्टर जिले सिंह कश्यप ने कहा कि हरियाणा के एडीजीपी की आत्महत्या न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है बल्कि यह उस जातिवादी मानसिकता का भयावह प्रतिबिंब है जो आज भी हमारे प्रशासनिक ढांचे में व्याप्त है। वे एक ईमानदार अधिकारी थे लेकिन जाति के कारण बार-बार अपमानित किया गया।
विज्ञापन

डीजीपी शत्रुजीत कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणिया ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसकी छवि को धूमिल किया और आत्महत्या के लिए मजबूर किया। उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत दी लेकिन उसकी आवाज को हर बार दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उसको मजबूरी में यह कदम उठान पड़ा। इस मौके पर प्रदेश जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, अधिवक्ता देशराज सरोहा, धर्मबीर भुक्कल, पंडित नरेश गौतम, डाॅ. प्रवीण मंडल, विरेंद्र ढुल, सत्यवान मांडी राकेश दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed