फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BSP State President conducts public outreach for Kanshiram's Parinirvan Diwas ceremony.

Jind News: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस समारोह के लिए बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

Sun, 04 Oct 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
BSP State President conducts public outreach for Kanshiram's Parinirvan Diwas ceremony.
फोटो 03जेएनडी04-उचाना में जन संपर्क अ​​भियान के दौरान कार्यक्रम में बोलते हुए बसपा प्रदेशाध्यक्
जींद। बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने नौ अक्तूबर को होने वाले जोन स्तरीय संकल्प दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विधानसभा उचाना के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। समारोह मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शहर के सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस में आयोजित होगा।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने दुर्जनपुर, उदयपुर, मखंड, बुडायन, काकड़ौद, उचाना खुर्द, उचाना कलां, खेड़ी मसानिया और पालवां में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश प्रभारी सीपी सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम के अधूरे कारवां को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांट रही है। उन्होंने हरियाणा में अपराध की घटनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। डॉ. जमालपुर ने कहा कि बसपा को बूथ स्तर तक मजबूत कर संगठन को विस्तार दिया जाएगा।

उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर भी कहा कि देश में जातिवाद नहीं होता तो उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर पहले ही मिल चुका होता।
इस दौरान प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ नेता डॉ. प्रवीण मंडल, उचाना विधानसभा अध्यक्ष रणधीर सिंह घोघड़ियां, विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र मांडी, ईश्वर उचाना, राजपाल सिंगवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed