फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brotherhood long live, Pakistan down and Hindustan long live slogans were raised

Jind News: भाईचारा जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद नारे लगाए गए

Tue, 29 Apr 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Brotherhood long live, Pakistan down and Hindustan long live slogans were raised
28जेएनडी19-उचाना में निकाली गई कैंडल मार्च में शामिल हुए लोग। संवाद
उचाना। उचाना उपमंडल कार्यालय परिसर में चल रहे संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा उचाना के संयोजक आजाद पालवां, उचाना मस्जिद इमाम मुरसलीन की अध्यक्षता में पहलगाम में हुए हमले में आतंकी हमले में मौत का ग्रास बने पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए उपमंडल कार्यालय से अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

भाईचारा जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद नारे लगाए गए। उचाना मस्जिद इमाम मुरसलीन ने कहा कि हम देश प्रदेश को यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सब एक हैं हमारा खून एक है। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हम भाई-भाई। जो यह घटना घटी है, वह इसकी घोर निंदा करते हैं। इसकी पूर्ण रूप से जांच होनी चाहिए। जो दोषी है उनको चुन-चुन कर मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम देश की अखंडता और भाईचारे को भी कायम रखने का संदेश दिया। उचाना मुस्लिम समाज के उपप्रधान शकील खान ने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, यह एक शर्मनाक और देश को तकलीफ देने वाली घटना है। मुस्लिम समाज सरकार से अपील करता है कि जिन भी आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन आतंकियों को चुन चुन कर उनके किए की सजा देने का काम करें। आतंकी घटनाएं पाकिस्तान की ओर से की जा रही है। सरकार पाकिस्तान को कड़ा सबक का सीखने का काम करें। भारत का समस्त मुस्लिम समाज भारत और भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस मौके पर सिक्किम सफा खेड़ी, सलीम खान, करीमुदीन, सलमान मोहम्मद, मोहम्मद याकूब, मास्टर शरीफ , राममेहर बुडायन, मिया सिंह दरोली, रामशरण, जोधाराम, सुरेंद्र देवी पालवां, सोनिया, शीला और मंजू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed