फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   brother and sister expire in road accident, 4 injured

बस ने कार को मारी टक्कर, बहन भाई की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद Updated Fri, 05 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चिकित्सकों ने चारों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कार सवार सभी लोग रोहतक से शोक सभा में शामिल होकर लुधियाना लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सलीम टाबरी चौक लुधियाना (पंजाब) निवासी गुलशन वीरवार को अपने चाचा रामप्रकाश की शोक सभा में शामिल होने परिवार सहित रोहतक आया हुआ था।

शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्यों के साथ गाड़ी से लुधियाना के लिए निकले थे। जब वह गांव बड़ौदा के निकट पहुंचे तो नरवाना की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस उनकी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गाड़ी में सवार गुलशन, उसकी पत्नी कमलेश, बहन संतोष, जीजा सुभाष, भांजा मनीष, चचेरा भाई अश्वनी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।

जहां चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के लिए दौरान गुलशन की बहन संतोष की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बस चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।   
मृतक के रिश्तेदार मोनू ने बताया कि गुलशन के चाचा रामप्रकाश की कई दिन पहले मौत हो गई थी।

वीरवार को रोहतक के गांधी नगर में शोक सभा का आयोजन किया गया था। शोक सभा में शामिल होने के लिए गुलशन अपने परिवार सहित आया था, लेकिन वीरवार को टाइम ज्यादा लगने के चलते रात को वहीं पर रुक गए।

शुक्रवार अल सुबह वह परिवार के साथ गाड़ी में सवार होकर लुधियाना के लिए निकाला था। रास्ते में ही सड़क हादसे का शिकार हो गए।

कई बस सवारों को भी आई चाटों, बाल-बाल बचे

पंजाब रोडवेज बस तथा कार की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्री भी बाल-बाल बच गए।

अचानक हुए सड़क हादसे के चलते बस में बैठे कई सवारियों को मामूली चोटें आई। बाद में बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed