{"_id":"62bf42cff1a5a51f48362ee4","slug":"brightness-returned-in-schools-the-number-of-students-was-less-on-the-first-day-jind-news-rtk6511425116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में रौनक लौटी, पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में रौनक लौटी, पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या रही कम
विज्ञापन
स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थी। संवाद।
- फोटो : Jind
स्कूलों में रौनक लौटी, पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या रही कम
जींद। ग्रीष्मकालीन अवकाश के एक महीने बाद शुक्रवार को स्कूल खुल गए। एक महीने बाद स्कूलों में रौनक लौटी है। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कमी रही। गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 2.30 मिनट तक कर दिया है। वहीं दो साल बाद स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे-मील भी दिया गया। मिड डे मील के लिए शिक्षा विभाग द्वारा बजट जारी कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में बनने वाले मिड-डे-मील पर रोक लगा दी थी।
शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि छुट्टियों के दौरान स्कूलों में किताबें पहुंचाई जाएंगी लेकिन अभी तक स्कूलों में किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। किताबें पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल प्राचार्यों को शाम पांच बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें मुहैया करवाई जाती हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से विद्यार्थियों को किताबें भी नहीं मिल पाई हैं। अब शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए किताबें पहुंचाई जाएंगी, जिसके लिए स्कूलों को शाम पांच बजे तक खोलने के निर्देश दे रखे हैं।
एक महीने की छुट्टी के बाद स्कूलों में रौनक लौटी है। विद्यार्थियों को दोपहर के समय मिड-डे-मील परोसना शुरू किया गया है। वहीं विद्यार्थियों के लिए किताबें भी शिक्षा विभाग द्वार पहुंचाई जाएंगी। पहले दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
सुशील कुमार जैन, खंड शिक्षा अधिकारी