{"_id":"0e832e024c5d47959d55a103536103bf","slug":"boxcar-containing-two-teens-from-stealing-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से गेहूं चोरी करते दो किशोर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से गेहूं चोरी करते दो किशोर काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 21 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे नहर पुल के निकट शुक्रवार रात मालगाड़ी से गेहूं चोरी करते दो किशोरों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रेलवे पुलिस ने किशोरों के कब्जे से साढ़े पांच क्विंटल गेहूं बरामद किया। जबकि अन्य व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गए।
पानीपत से जींद की तरफ गेहूं से भरी मालगाड़ी शुक्रवार रात आ रही थी।
जब वह रेलवे नहर पुल के निकट पहुंची तो सिग्नल नहीं मिलने के चलते रास्ते में रुक गई। इस दौरान आधा दर्जन लोग गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और डिब्बों में भरी गेहूं के बैगों को नीचेे फेंकना शुरू कर दिया। वहां से निकल रहे लोगों को यह देखकर इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग रेलगाड़ी से गेहूं को उतार रहे थे। पुलिस ने इस दौरान मालगाड़ी के ऊपर चढ़े दो किशोरों को पकड़ लिया।
जबकि तीन-चार युवक वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस दौरान मौके से 11 बैगों में भरे साढ़े पांच क्विंटल गेहूं बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान डेहा बस्ती जींद निवासी अजय तथा अरुण के रूप में हुई। रेलवे थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि मालगाड़ी से कुछ लोग गेहूं चोरी कर रहे हैं। जिसकी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग गेहूं उतार रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान दो किशोरों को हिरासत में लिया है और उनसे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।