{"_id":"5f15e0c78ebc3e9ff366d615","slug":"both-accused-of-killing-shopkeeper-arrested-traders-closed-shops-and-expressed-anger-jind-news-rtk5649505147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की हत्या करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की हत्या करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया रोष
विज्ञापन
दुकानदार की हत्या के बाद खादी चौक पर विरोध जता रहे दुकानदारों को समझाते शहर थाना प्रभारी राकेश कु
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर बाद कृष्णा गली के निकट माल गोदाम रोड पर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों युवकों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों युवकों ने नशे की हालत में रविवार शाम एक रतनलाल (62) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शहर पुलिस व सीआईए टीम मुस्तैदी से कार्य कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवक उस समय नशे की हालत में थे और रतनलाल से कुछ पैसे मांगे जो उन्होंने नहीं दिए। इस कारण युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे थे और उनकी बाइक पर कोई नंबर नहीं था, फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन तक पहुंच गई। आरोपियों ने पुलिस के सामने से भागने का प्रयास किया। आरोपियों की पहचान चमेला कॉलोनी निवासी लवलेश उर्फ लवली व गांधी नगर निवासी अमित के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी हैं। नशे में ही युवकों ने दुकानदार की चाकू मारकर हत्या की थी। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों को चमेला कॉलोनी के पास एक बाग से पकड़ा गया है। युवकों ने सिगरेट लेने के बाद दुकानदार से पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर युवकों ने दुकानदार पर चाकू से हमलाकर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों और बाइक की पहचान की गई थी। व्यापारी नेता महेश गुप्ता ने कहा कि शहर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

दुकानदार का अंतिम संस्कार करने जाते व्यापारी और परिजन।- फोटो : Jind
विज्ञापन