{"_id":"663a8cdbc833d494cf0775c4","slug":"blocks-installed-at-18-places-for-transparent-elections-surveillance-on-suspicious-vehicles-jind-news-c-199-1-jnd1001-116731-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पारदर्शी चुनाव के लिए 18 जगह लगाए नाके, संदिग्ध वाहनों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पारदर्शी चुनाव के लिए 18 जगह लगाए नाके, संदिग्ध वाहनों पर नजर
Wed, 08 May 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए एफएसटी और एसएसटी टीमें संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाई हुई हैं। वाहनों की तलाशी के लिए जिले में 18 जगहों पर नाके लगाए गए हैं। किसी वाहन में जांच के दौरान मादक पदार्थ, शराब, नकदी इत्यादि पाई जाती है तो वाहन को जब्त व संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने एफएसटी और एसएसटी टीमों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी को सतर्कता के साथ निभाएं। अगर कोई अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान लापरवाही करता है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पैसों के लेनदेन से मतदाताओं को लुभाने, प्रभावित करने की आशंका बनी रहती है, जोकि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले में 18 जगहों पर नाके लगाए गए हैं। जिले में एफएसटी की 15 टीमें व एसएसटी की 36 टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास उसके वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी है तो उसके बारे में उसको पूरी जानकारी देनी होगी। यदि वाहन चालक नकदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाता है तो संबंधित टीमें नकदी को जब्त कर लेंगी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पचास हजार से 10 लाख तक बिना अथॉरिटी के पैसों को नहीं ले जा सकता। अगर उसके पास अथॉरिटी नहीं होगी तो एफएसटी व एसएसटी टीम कार्रवाई करेगी। अगर कोई व्यक्ति दस लाख रुपये से ऊपर ले जाता पाया जाता है तो ये टीमें यह केस इनकम टैक्स विभाग के नोडल अधिकारी को सौंपेगी और विभाग एक्ट के अनुसार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद
विज्ञापन