फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Block level sports competition begins

ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Block level sports competition begins
कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर के स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बुधवार से किया गया। बुधवार को लड़कियों की प्रतियोगिताएं हुईं। वीरवार को लड़कों की प्रतियोगिता होगी। इस दौरान लड़कियों की अंडर-19 कबड्डी स्पर्धा में सीबीएसएम स्कूल निडानी की टीम ने प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन

दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में फुटबाल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबाल, योगा, क्रिकेट और हॉकी की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहले दिन-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार जैन ने कहा कि जींद ब्लॉक में हुई प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों की कबड्डी अंडर-19 में सीबीएसएम स्कूल निडानी की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं अंडर-17 में एमएसएम की टीम भी पहले स्थान पर रही। खो-खो अंडर-19 में जीएसएसएस ईक्कस की टीम पहले स्थान पर रही। इसी खेल में अंडर-17 लड़कियों की जीएसएच ललितखेड़ा की टीम भी पहले स्थान पर रही। बास्केटबाल अंडर-19 में आधारशिला स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही और जीजीएसएसएस जींद की टीम दूसरे स्थान पर रही। हैंडबाल अंडर-19 में गोपाल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। योग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम और गोपाल स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

खंडस्तरीय खेलकूद : छोटूराम स्कूल गतौली के छात्रों ने लहराया परचम
जुलाना। स्टेडियम में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें गतौली गांव के छोटूराम स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई गतिविधियों में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अंडर 17 में 100 मीटर रेस में नंदगढ़ की खिलाड़ी ममता ने प्रथम, रौनक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में वरदे देवी स्कूल प्रथम, करेला ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अंडर 19 में लजवाना ने प्रथम तो छोटूराम स्कूल गतौली ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 खो-खो प्रतियोगिता में छोटूराम स्कूल प्रथम रहा। योगा में किलाजफरगढ़ के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य रमेश देशवाल ने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सुखविंद्र, अनूप, रमेश, राजेश, अनिल, वजीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 खो-खो में जाजनवाला की टीम रही प्रथम
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने किया। एसडीएम ने हंसडहर बनाम हथो लड़कियों की टीम के बीच कबड्डी मैच देखा और खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में नरवाना का नाम हमेशा अग्रणी रहा है और भविष्य में भी यहां के खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे। इस मौके पर बीईओ ज्योति शयोकंद, प्राचार्य राजेंद्र, आजाद, रेखा मोर, बलजीत सिंह, अनिल भी मौजूद रहे।

इस दौरान अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग खो-खो में जाजनवाला की लड़कियों की टीम प्रथम रही और भीखेवाला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आयु वर्ग-19 के अंतर्गत खो खो में सिंघवाल लड़कियों की टीम प्रथम आई, जबकि श्री ज्ञानेंद्रा पब्लिक स्कूल कालवन की टीम द्वितीय रही। कुश्ती में सुषमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रतिष्ठा दूसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed