{"_id":"686d66b6dc08b69b93003c94","slug":"blo-should-seriously-correct-the-errors-in-the-voter-list-sdm-jind-news-c-199-1-sroh1006-137511-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में हुई त्रुटियों में गंभीरता से सुधार करें बीएलओ : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में हुई त्रुटियों में गंभीरता से सुधार करें बीएलओ : एसडीएम
विज्ञापन
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र (34) के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची तैयार करने में त्रुटियों का शुद्धिकरण के कार्य को सभी बीएलओ पूरी गंभीरता से करें। इस कार्य को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार किया जाए।
एसडीएम मंगलवार को डीआरडीए हॉल में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की कार्यशाला में नया वोटर कार्ड बनाने, वोटर कार्ड को सूची से हटाने, वोटर कार्ड में पता बदलने आदि संशोधन प्रक्रिया बारे प्रशिक्षण दे रहे थे। कार्यशाला के दौरान एसडीएम ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में सुधार एवं संशोधन एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि गांव छोड़ चुके लोगों की वोट को अन्य स्थान पर बदलने, मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाना और नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का कार्य प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होंने बीएलओ से कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर जाकर डोर-टू-डोर सत्यापन करें, ताकि मतदाता सूची अधिक से अधिक सटीक हो सके। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची हर मतदान केंद्र पर जनसाधारण के लिए नि:शुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी।