फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP workers burnt effigy in anger of Punjab Chief Minister's statement

पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान के रोष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Wed, 15 Sep 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigy in anger of Punjab Chief Minister's statement
राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jind
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा किसानों को हरियाणा में धरने देने के बयान के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यालय के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव राहुल गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान भाजपा जिला प्रधान राजू मोर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले भी फूंके।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का बयान प्रदेश में शांति व्यवस्था को खराब करने वाला है। मुख्यमंत्री के पद पर बैठकर किसी भी व्यक्ति को इस तरह का गैर जिम्मेदारीभरा बयान देकर किसी प्रदेश की शांति व्यवस्था खराब करने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि प्रदेश में यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की साजिश से चल रहा है। कांग्रेस का मकसद भाजपा शासित राज्यों में अराजकता फैलाना और लोगों को भड़काना है। किसान आंदोलन भी इसी कड़ी में उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का परिणाम है। परंतु देश की जनता और समझदार किसान उनके मंसूबों को समझ चुका है और इस तरह के लोगों की बातों में नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन न होकर कांग्रेस का राजनीतिक लाभ के लिए करवाया गया आंदोलन है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डीसी, विकास, जोरा सिंह, तजिंद्र ढुल, सुखदीप सिंह, शीशपाल भाणा, नरेंद्र पहल, प्रिंस मुदगिल, बलवंत सिंहमार, बलदेव वाल्मीकि, कृष्ण अहलावत, दिनेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed