{"_id":"66debc71a3992e4656069cc0","slug":"bjp-distances-itself-from-draupadi-statement-by-brij-bhushan-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्राैपदी वाले बयान से भाजपा का किनारा: प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली बोले-यह बृजभूषण का व्यक्तिगत बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्राैपदी वाले बयान से भाजपा का किनारा: प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली बोले-यह बृजभूषण का व्यक्तिगत बयान
Mon, 09 Sep 2024 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:44 PM IST
सार
मोहनलाल बड़ोली सोमवार को उचाना कलां से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री का नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने बृजभूषण के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
उचाना कलां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ाैली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली सोमवार को उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री का नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि देवेंद्र अत्री युवा हैं और उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। बृजभूषण द्वारा द्राैपदी का नाम लेकर दिए बयान पर बड़ोली ने कहा कि यह बृजभूषण का व्यक्तिगत ब्यान है, इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
उचाना कलां विधानसभा सीट राजघरानों की सीट होने पर बड़ोली बोले कि ऐसा कुछ नहीं है। यहां के लोग अब दुष्यंत चौटाला और बीरेंद्र सिंह को हराकर उचाना के सेवक के रुप में देवेंद्र अत्री को मौका देंगे।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला द्वारा भाजपा के हारने के बयान पर मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि दुष्यंत चौटाला कुछ भी बोल सकते हैं। लोकतंत्र में सभी को बोलने की आजादी है। भाजपा में फूट के सवाल पर मोहनलाल ने कहा कि भाजपा में कोई फूट नहीं है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।