फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birendra Singh held a meeting with his supporters in Jind

Haryana: बीरेंद्र सिंह बोले- भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी को लाएंगे साथ

Sun, 28 Apr 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 10:13 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ का रास्ता जींद से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि वह भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी को एक साथ लाएंगे। 

विज्ञापन
Birendra Singh held a meeting with his supporters in Jind
अपने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

बृजेंद्र सिंह का टिकट किन कारणों से काटा गया है वह नहीं जानते हैं, लेकिन अब उन्होंने दोबारा कमर कस ली है। वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी को एक साथ लाकर देश-प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेंगे। इतना ही नहीं चंडीगढ़ का रास्ता जींद से होकर जाता है, इसलिए सभी को तैयार रहना होगा। बीरेंद्र सिंह ने यह बात अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बृजेंद्र सिंह हिसार से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार थे। जब भाजपा में शामिल होने के लिए नेताओं में होड़ लगी थी तब बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना। हिसार को लेकर पार्टी ने जो फैसला किया है अब सभी को उसके साथ खड़ा होना है। वह 10 साल भाजपा में रहे।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने सोचा था कि कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा में थोड़ा बहुत फर्क होगा। 10 साल में वह इस बात को जान गए कि कांग्रेस की सोच कमेरा, किसान, मजदूर और देश को मजबूत करने वाली है। यह भाजपा की सोच में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर छोटूराम के नाती और उनके बेटे किसान, मजदूर और कमेरे की बात नहीं कर सकते और उनकी लड़ाई नहीं लड़ सकते तो उन्हें राजनीति करने का अधिकार नहीं है। इसी कारण दोनों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमलता, सज्जन श्योकंद, जय भगवान गोयल, शिवनारायण शर्मा, देवव्रत ढांडा, सोमबीर पहलवान, जसबीर कुंडू भी मौजूद रहे।


नाम लिए बिना बेटे को सीएम बनने का दिखाया सपना
एक सवाल के जवाब में बीरेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पिता रणबीर सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के बड़े भाई जोगिंदर के निधन पर बड़ी संख्या में नेता आए हुए थे। तब चौधरी रणबीर सिंह ने कहा था कि लोग कहते थे रणबीर सिंह कभी सीएम नहीं बन पाएगा। आज देखो मेरा बेटा प्रदेश का सीएम है। यह कहकर बीरेंद्र सिंह ने परोक्ष रूप से अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को सीएम बनने का सपना दिखाया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बृजेंद्र का लोकसभा टिकट कटना कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं, यह केवल एक झटका है। उनके साथ तो इससे भी बड़े घटनाक्रम हो चुके हैं। अगर उनके नेता राजीव गांधी की आतंकवादियों ने हत्या नहीं की होती तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। उन्हें कभी अपनों ने मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया तो कभी कोई और टांग अड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed