फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Biplav Deb claims, Premlata will be the next MLA from Uchana in the elections

Haryana: बिप्लव देब का दावा, चुनाव में उचाना से अगली विधायक होंगी प्रेमलता, इसी सीट से MLA हैं उपमुख्यमंत्री

Mon, 05 Jun 2023 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 02:27 AM IST
सार

कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह ने जब 2014 में कांग्रेस छोड़ी थी, उस समय उनकी आंखों में आंसू थे। यह आंसू बाप-बेटे की वजह से थे। वह बाप-बेटा कौन हैं, सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को सशक्त किया है।

विज्ञापन
Biplav Deb claims, Premlata will be the next MLA from Uchana in the elections
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर मौजूद भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने प्रदेश में अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत के लिए बांगर के क्षेत्र को चुना है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गृह क्षेत्र उचाना से रविवार को अभियान की शुरूआत करते हुए राजीव गांधी महाविद्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह भी रहे।
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में बिप्लब कुमार देव ने कहा कि 2024 में जो विधानसभा चुनाव होगा, उसमें उचाना से मेरी दीदी प्रेमलता विधायक बनेंगी। कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह ने जब 2014 में कांग्रेस छोड़ी थी, उस समय उनकी आंखों में आंसू थे। यह आंसू बाप-बेटे की वजह से थे। वह बाप-बेटा कौन हैं, सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को सशक्त किया है। जींद में अरविंद केजरीवाल आएंगे। वह लोगों के बीच मुफ्त में क्या देंगे, उसकी बात करेंगे। हरियाणा के लोग मेहनती हैं, उन्हें मुफ्त में कुछ लेना पसंद नहीं है।
विज्ञापन


चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा इलाका ऐसा इलाका है यहां अगर भाजपा को मजबूती मिल जाए तो हरियाणा में दूसरी जगह मजबूती की जरूरत नहीं है। यही ऐसी जगह है जहां हमने कांग्रेस को जीरो से उठाया था। यहां के लोगों को बात समझ तो आती है, लेकिन समय निकलने के बाद। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर, अमरपाल राणा, जवाह सैनी, डॉ. ओमप्रकाश पहल भी मौजूद रहे।कार्यक्रम की संयोजक पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह रही। मंच संचालन रामचंद्र अत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में आजकल नौकरियां मेरिट के आधार पर मिलती हैं। काफी नौकरियां ऐसी हैं, जिनमें मेरिट की जरूरत नहीं होती। ऐसी नौकरियां कार्यकर्ताओं को मिलनी चाहिए। कहा कि मैं कोई फैसला अपने निजी स्वार्थ के लिए नहीं लेता, कार्यकर्ताओं के हित के लिए लेता हूं। कांग्रेस के ठेकेदार कांग्रेस को अपने आप खत्म कर देंगे।


उचाना में होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उचाना में जल्द पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पन्ना प्रमुख का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पीएम नरेंद्र मोदी की बात पहुंचाना है। पन्ना प्रमुख के माध्यम से यह बात पहुंच सकती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को अलग पहचान दिलाने का काम किया है। महापुरुषों को जो सम्मान दिया गया है वो भाजपा पार्टी ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed