फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike riding youth kidnapped and assaulted

बाइक सवार युवक का अपहरण कर की मारपीट

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth kidnapped and assaulted
जींद। रामगढ़ ढाणी गांव निवासी युवक का अपहरण कर मारपीट करने के अलावा घड़ी व मोबाइल छीनने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पांच कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामगढ़ ढाणी गांव निवासी विश्वास ने बताया कि वह 16 दिसंबर को सुबह नौ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर जींद जा रहा था। जब वह भिवानी रोड बाइपास पर पहुंचा तो एक कार में सवार होकर आए पांच युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और जबरदस्ती उसे अपनी कार में डाल कर गोविंदपुरा खेतों की तरफ ले गए। वहां पर अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल व घड़ी छीन ली और उसके पिता को फोन कर फिरौती मांगी, लेकिन उसके पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद सभी बदमाश एकत्रित होकर बातें करने लगे तो वह उनको चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि युवक का अपहरण कर मारपीट करने तथा मोबाइल व घड़ी लूटने पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed