फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider hit by truck, died during treatment

बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by truck, died during treatment
साहिल का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जुलाना। गांव पौली के पास बाइक सवार को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को हथवाला गांव निवासी साहिल अपने भाई राहुल को छोड़ने के लिए पौली बस अड्डे पर आया हुआ था। वहीं पर हथवाला निवासी रामबीर उसे मिल गया। जब दोनों सड़क के किनारे खड़े थे तो अचानक एक ट्रक चालक ने उसे और रामबीर को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां पर साहिल (19) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राहुल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुलाना थाने के जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पौली गांव के पास बाइक सवार को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई राहुल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed