फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bijendra Singh Sangwan became the head of the Principal Roadways Employees Union

बिजेंद्र सिंह सांगवान बने प्रधान रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान

Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bijendra Singh Sangwan became the head of the Principal Roadways Employees Union
त्रिवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
रोडवेज कर्मचारी यूनियन जींद डिपो का बुधवार को त्रिवार्षिक चुनाव किया गया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव अनूप लाठर की देखरेख में हुए चुनाव में बिजेंद्र सिंह सांगवान को सर्वसम्मति से प्रधान और राजबीर मलिक को उप प्रधान चुना गया। इसके अलावा राजेंद्र सिंह को सचिव, मनदीप रेढू को कैशियर, दीपक कुमार को प्रेस सचिव, मनजीत रेढू को ऑडिटर और राजेश कुमार को सह सचिव चुना गया है।
विज्ञापन

अनूप लाठर ने कहा कि रोडवेज के बेड़े में 809 नई साधारण बसों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नई बसों के आने पर जनता को अच्छी परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने में रोडवेज विभाग सफल होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से जिस प्रकार से विभाग में कर्मचारियों की पदोन्नति पूर्ण पारदर्शिता से की जा रही है, उससे लगता है कि उनका जायज हक मिल रहा है। महानिदेशक राज्य परिवहन विभाग द्वारा 221 परिचालकों को उप निरीक्षक बनाया गया है। वह भी इसी कड़ी में एक अच्छा कदम है। जींद डिपो के 32 परिचालकों को उप निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

लाठर ने कहा कि रोडवेज के बेड़े में हर वर्ष कंडम होने वाली बसों के बदले नई शामिल की जाएं व बढ़ती जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से भी नई बसों को शामिल किया जाना चाहिए। जिस प्रकार कोरोना काल में भी रोडवेज कर्मचारियों ने अपने जीवन को जोखिम में डालकर प्रवासी लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया और बहुत से कर्मचारी संक्रमित भी हुए और असामयिक मृत्यु का शिकार भी हुए। चुनाव के बाद पूरी कार्यकारिणी द्वारा महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन के साथ बैठक की गई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप मोर, सुरेंद्र लाठर, वीरेंद्र सिंह, रमेश लाठर, नरेंद्र शर्मा, रामचंद्र, राममेहर, जितेंद्र, सुरेंद्र, राजेश हैबतपुर, राजेश कंडेला, सतीश व देवेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed