{"_id":"6195480fafdb2b5f653db392","slug":"bihar-s-youth-booked-for-cheating-40-thousand-rupees-on-the-pretext-of-making-a-credit-card-jind-news-rtk63014241","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठगने के आरोप में बिहार का युवक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठगने के आरोप में बिहार का युवक नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुरायण गांव के युवक को पांच लाख रुपये की लिमिट का क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। इस पर पुलिस ने बिहार के मुज्जफरपुर जिले के बहिलवाड़ा निवासी सन्नी शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
भुरायण गांव निवासी संदीप कुमार ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसके पास सन्नी नामक युवक आया। उसके बताया कि वह एसबीआई में कार्य करता है। उसने बताया कि एसबीआई से पांच लाख रुपये की लिमिट का कार्ड बनवा देगा। उसने एक्सिस कार्ड की स्टेटमेंट मांगी। इस पर उसने आधार कार्ड की कॉपी, पेन कार्ड और बैंक की स्टेटमेंट दे दी। अगले दिन 14 सितंबर को दोबारा उसके पास आया और उसे मेल करने के लिए उसका मोबाइल फोन मांगा। जिस पर उसने मोबाइल फोन दे दिया। 16 सितंबर को उसका फोन आया और कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है और उसका ओटीपी बताना। इस बात को वह समझ गया और उसे ओटीपी नंबर नहीं बताया। उसे पता चला कि 14 सितंबर को क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बिहार के जिला मुज्जफ रपुर के गांव बहिलवाड़ा निवासी सन्नी शुक्ला को नामजद कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।