फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   big mistake of jail, beten prisinor, polce fir, jind

जेल में घुसकर दुराचार के आरोपी को धुना, वार्डन निलंबित

Mon, 01 Aug 2016 12:48 AM IST
jind
jind Updated Mon, 01 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
big mistake of jail, beten prisinor, polce fir, jind
crime - फोटो : demo pic
 किशोरी के साथ दुराचार के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी की पीड़िता के परिजनों ने जेल के अंदर घुसकर धुनाई कर दी। जेल में तैनात वार्डन ही पीड़िता के दो परिजनों को मिस्त्री बताकर जेल के अंदर ले गया। मामला संज्ञान में आते ही जेल अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से जेल वार्डन को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार भारत नगर निवासी नवीन कुमार लगभग छह माह से किशोरी के साथ  दुराचार करने के आरोप में जेल में बंद है और उसका मामला अदालत में विचाराधीन है। पीड़िता के मकान का ही पड़ोसी जोगेंद्र जेल में वार्डन के पद पर कार्यरत है। 28 जुलाई को जोगेंद्र  पीड़िता के पिता तथा एक अन्य रिश्तेदार को लेकर जेल में पहुंचा। उसने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि दोनों मिस्त्री हैं और जेल के अंदर खराब वाटर कूलर को ठीक करवाना है। इसके बाद पीड़िता के परिजन जेल के अंदर चले गए। वाटर सप्लाई की टूटी को ठीक करने के बहाने वे उस बैरक में पहुंच गए, जिसमें नवीन बंद था। दोनों ने नवीन की जमकर धुनाई कर दी। हंगामा होता देखकर जेल में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए और मिस्त्री बनकर पहुंचे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकला। जेल वार्डनों ने तुरंत ही इसकी सूचना जेल अधीक्षक डॅा. हरीश रंगा को दी। जेल अधीक्षक ने मामले की जांच जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह को सौंप दी।
विज्ञापन

जांच में हुआ खुलासा
जांच के दौरान पाया गया कि जेल के अंदर आने वाला व्यक्ति दुराचार पीड़िता के परिजन थे,  जिन्हें जेल वार्डन जोगेंद्र सिंह अंदर लेकर आया था। इसके बाद जेल अधीक्षक ने डयूटी में लापरवाही बतरने पर जेल वार्डन जोगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 घर में घुसकर किया था दुराचार
महिला थाने में 19 फरवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि भारत नगर निवासी नवीन उसके घर में घुस गया और अकेली देखकर उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर लिया था और तभी से वह जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed