{"_id":"6acaade8882708178104a9a3","slug":"bibipurs-daughters-win-the-asmita-rugby-city-league-trophy-jind-news-c-199-1-sroh1009-161849-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीबीपुर की बेटियों ने जीती अस्मिता रग्बी सिटी लीग की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीबीपुर की बेटियों ने जीती अस्मिता रग्बी सिटी लीग की ट्रॉफी
विज्ञापन
10जेएनडी02: रग्बी प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रग्बी के मैदान में बीबीपुर की बेटियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आधारशिला पब्लिक स्कूल में आयोजित अस्मिता रग्बी सिटी लीग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर की छात्राओं ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बीबीपुर की टीम ने बीबीपुर ग्राम पंचायत की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंभेवा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंभेवा की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखी की टीम को हराकर बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए रामपाल हुड्डा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों में नियमित भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
उन्होंने 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाली स्टेट अस्मिता लीग के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
जिला रग्बी संघ के कोषाध्यक्ष सुशील ढांडा ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि लीग में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष सुरेश अहलावत, सचिव मुनीत बेरवाल, कुलदीप अहलावत, कृष्ण सिंहरोहा, राजेंद्र सैनी, गौरव आशरी, जोगेंद्र नेहरा, सोनिया सिंह, देवेंद्र डीपी और प्रदीप लाठर मौजूद रहे।