{"_id":"6ac6b6ab1ae6d37fbc03f896","slug":"bibipurs-daughters-shine-in-squash-win-silver-medals-across-all-three-age-categories-jind-news-c-199-1-sroh1006-161670-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्क्वैश में बीबीपुर की बेटियों का जलवा तीनों आयु वर्गों में जीत लिए रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्क्वैश में बीबीपुर की बेटियों का जलवा तीनों आयु वर्गों में जीत लिए रजत पदक
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी03-राज्य स्तरीय विद्यालय स्क्वैश प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम अपने
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर की छात्राओं ने स्क्वैश के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। फरीदाबाद में 4 से 6 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय स्क्वैश प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने तीनों आयु वर्गों में रजत पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में विद्यालय की खिलाड़ियों ने स्कूल के साथ-साथ जींद का प्रतिनिधित्व किया और प्रत्येक वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। तीनों वर्गों में रजत पदक जीतना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
डीपीई शमशेर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय की कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों में पदक हासिल करना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय की छात्राएं इससे पहले भी स्क्वैश प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं।
छात्राओं की उपलब्धि की खुशी बुधवार को गांव में भी देखने को मिली। ग्रामीणों और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने विजेता बेटियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मालाएं पहनाकर उत्साह बढ़ाया गया। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की जमकर सराहना की।
ग्रामीण सुरेंद्र पंवार, शीलू पंवार, एसएमसी प्रधान विनय शाहू ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।