{"_id":"6228e764f727567610739698","slug":"bhupinder-singh-hooda-and-chaudhary-birender-singh-were-seen-on-a-stage-jind-news-rtk6406242162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर नजर आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर नजर आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में अब तक कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का छत्तीस का आंकड़ा नजर आता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह राजनीति मंच से कोई भी मौका भूपेंद्र हुड्डा पर बयानबाजी करने का नहीं छोड़ते है तो कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इन बयानबाजी का जवाब अपने तरीके से देते है। बुधवार को राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में दोनों दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। यहां पर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दादा हरद्वारी सिंह श्योकंद और उनका रचना संसार पुस्तक का विमोचन किया गया। हरद्वारी सिंह श्योकंद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सगे नाना एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के रिश्ते में दादा लगते हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार देवदत्त देव पहुंचे। अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अविनाश कुमार चावला ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह रहे तो मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र सिंह श्योकंद डूमरखां एवं साहित्य सेवी संगठन उचाना ने किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रो. वीरेंद्र सिंह, विधायक सुभाष गांगोली, धर्मेंद्र ढूल जुलाना, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश डाहोला, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, जस्सी पेटवाड़, बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह, प्राचार्य आईएस लाखलान, धर्मबीर आर्य, रामफल खटकड़, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखां, बिजेंद्र डूमरखां कलां, प्रदीप मोर, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, मा. रामप्रसाद, सुमेर पालवां, जितेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।