{"_id":"6228c4268c7a424bb34c7895","slug":"bhupinder-singh-hooda-and-chaudhary-birender-singh-released-the-book-in-uchana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: एक मंच पर नजर आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी बीरेंद्र सिंह, जींद के उचाना में आयोजित था कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: एक मंच पर नजर आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी बीरेंद्र सिंह, जींद के उचाना में आयोजित था कार्यक्रम
Wed, 09 Mar 2022 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:43 PM IST
सार
दोनों नेता पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में आरजीएम कॉलेज उचाना पहुंचे थे। यहां दादा हरद्वारी सिंह श्योकंद और उनका रचना संसार पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी बीरेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की राजनीति में अब तक कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का छत्तीस का आंकड़ा नजर आता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह राजनीति मंच से कोई भी मौका भूपेंद्र हुड्डा पर बयानबाजी करने का नहीं छोड़ते है तो कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इन बयानबाजी का जवाब अपने तरीके से देते है। बुधवार को राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में दोनों दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। यहां पर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
दादा हरद्वारी सिंह श्योकंद और उनका रचना संसार पुस्तक का विमोचन किया गया। हरद्वारी सिंह श्योकंद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सगे नाना एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के रिश्ते में दादा लगते हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार देवदत्त देव पहुंचे। अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अविनाश कुमार चावला ने की।
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बीरेंद्र सिंह व अन्य अतिथि। संवाद
विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह रहे तो मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र सिंह श्योकंद डूमरखां एवं साहित्य सेवी संगठन उचाना ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रो. वीरेंद्र सिंह, विधायक सुभाष गांगोली, धर्मेंद्र ढूल जुलाना, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश डाहोला, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, जस्सी पेटवाड़, बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह, प्राचार्य आईएस लाखलान, धर्मबीर आर्य, रामफल खटकड़, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखां, बिजेंद्र डूमरखां कलां, प्रदीप मोर, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, मा. रामप्रसाद, सुमेर पालवां, जितेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।
हम भाई भी हैं, दोस्त भी और राजनीतिक विरोधी भी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के बारे में कहा कि हम भाई भी हैं, दोस्त भी हैं और राजनीतिक विरोधी भी हैं। कइयों को यह बात हजम नहीं होती कि हम राजनीति विरोधी भी हो सकते हैं लेकिन परिस्थितियां कुछ भी करवा देती हैं।
उन्होंने कहा कि बांगर के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो शिक्षण संस्थान यहां पर बनाया गया है उसके लिए बीरेंद्र सिंह बधाई के पात्र हैं। मेरे दादा जी रोहतक की शिक्षण संस्थानों के प्रधान थे तो बीरेंद्र सिंह के नाना उन संस्थाओं के सचिव थे। इस पुस्तक में प्रदेश की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी।
उनके लिए गौरव की बात है कि उनके नाना की रचनाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने का अवसर मिला। उनके नाना हरद्वारी श्योकंद अनपढ़ थे लेकिन वो शिक्षा पर हमेशा जोर देते थे। जिससे प्रेरित होकर उनके पिता रणबीर सिंह, बीरेंद्र सिंह के नाना सर छोटूराम ने रोहतक के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों को स्थापित करने का काम किया।
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दादा हरद्वारी साहित्यकार के साथ-साथ वैध भी थे। दादा हरद्वारी में अपने भाईयों के लिए त्याग की भावना थी। वह हमेशा बुजुर्गों द्वारा कहीं गई बातों को मानने के साथ-साथ उनसे अधिक उन पर अमल करते थे। हमें भी चाहिए कि हम अपने बुजुर्गों की बातों को माने, बुजुर्गों का सम्मान करें।