फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhongra's state school won a prize of one lakh rupees

भौंगरा के राजकीय स्कूल ने जीता एक लाख रुपये का पुरस्कार

Thu, 31 Mar 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhongra's state school won a prize of one lakh rupees
सीएम सुंदरीकरण में खंड स्तर पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल वर्ग में प्रथम रहा भौंगरा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जिले में भी प्रथम स्थान पर रहा। जिले में प्रथम स्थान पर आने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार शिक्षा विभाग द्वारा दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य ओमदत्त शर्मा ने बताया कि स्कूल सुंदरीकरण में खंड स्तर पर प्रथम आया था। जिसके बाद स्कूल स्टाफ एवं एसडीएम डॉ. राजेश खोथ के प्रयासों से स्कूल में धरोहर पार्क बनाया गया। इसमें प्राचीन धरोहरों का संजोया गया है। स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर खेल मैदान, पार्क, कमरों की साज-सज्जा, प्रयोगशालाओं के उचित रख रखाव, विद्यार्थियों के अनुशासन, साफ सफाई की स्कूल में व्यवस्था सहित अनेकों मानदंडों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सात ब्लॉकों में से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भौंगरा गांव का सीनियर सेकेंडरी स्कूल जिले में प्रथम रहा।
विज्ञापन

मास्टर रामप्रसाद की मेहनत लाती है रंग
संस्कृत विषय के अध्यापक मास्टर रामप्रसाद की भूमिका सीएम सुंदरीकरण स्कूल योजना में अपने स्कूल को प्रथम लाने में अहम रहती है। जब वह राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना में थे तो वह स्कूल हरियाणा में स्कूल स्वच्छता स्कीम में प्रथम रहा। ऐसे ही जब वो करसिंधु गांव के राजकीय स्कूल में कार्यरत थे तो सीएम सौंदर्यीकरण स्कूल योजना 2019 में स्कूल जिले में प्रथम रहा। अब 2021-22 में जब वह भौंगरा के स्कूल में कार्यरत है तो ये स्कूल भी सौंदर्यीकरण में ब्लॉक ही नहीं बल्कि जिले में प्रथम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम बना कर करते है कार्य
मा. रामप्रसाद ने बताया कि जो सीएम सुंदरीकरण के मानदंड होते है उनके अनुरूप स्कूल स्टाफ की टीम बना अधिकारियों के दिशा निर्देश से स्कूल में बेहतर कार्य करते है। जिनके परिणाम सबके सामने होते है। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। वह जो तय कर लेते है उसे पाते हैं। जिले में स्कूल का प्रथम आने का श्रेय पूरे स्टाफएवं एसडीएम डॉ. राजेश खोथ, तत्कालीन बीईओ सुमित्रा देवी का भी रहा जिन्होंने पूरा सहयोग स्कूल में सुंदरीकरण संबंधित कामों को लेकर दिया।

खातों में डाल दी गई है राशि
उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने बताया कि खंड उचाना का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा सीनियर वर्ग में प्रथम रहा है तो जबकि हाई स्कूलों में खंड नरवाना का राजकीय उच्च विद्यालय हमीरगढ़ प्रथम रहा। दोनों विद्यालयों के खातों में 1-1 लाख रुपये की राशि तुरंत प्रभाव से डाली दी गई है। इस तरह की योजनाओं से स्कूलों में आपस में एक-दूसरे से बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना स्टाफ में पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed