फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bhawan nirman kamgaar union burns govt effigy

भवन निर्माण कामगार यूनियन ने फूंका सरकार का पुतला

Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhawan nirman kamgaar union burns govt effigy
जुलाना। मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन ने शुक्रवार को सरकार का पुतला फूंका। नई अनाज मंडी में मजदूर नेता सुभाष पांचाल के नेतृत्व में भवन निर्माण कामगार यूनियन के दर्जनों लोग जमा हुए। मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रममंत्री का पूतला फूंका।
विज्ञापन

सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार को यूनियन का प्रतिनिधि श्रम कल्याण बोर्ड में शामिल करना चाहिए। 90 दिन का वैरिफिकेशन का काम यूनियन के माध्यम से किया जाए, जिससे मजदूरों को लाभ मिल सके। पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए। पंजीकरण का कार्य ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी किया जाए। इससे मजदूरों को सुविधाएं एवं लाभ मिल सके। लाभ लेने में अधिकारियों की भी समय सीमा तय की जाए। पंजीकरण का काम बंद पड़ा है, उसे चालू किया जाए। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए किए जाने वाले आवेदनों पर अनेक अनाप-शनाप शर्तें लगाकर उनको रद्द किया जा रहा है। इन शर्तों को हटाना चहिए। पिछले दो वर्ष के दौरान इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वसन मिला है। दो जनवरी को मांगों को लेकर श्रममंत्री अनूप सिंह से बातचीत हुई थी। मंत्री ने उनकी मांगों मानने का आश्वसन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवसर पर दीन दयाल, गुलाब सिंह, सुल्तान जांगड़ा, ईश्वर ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed