{"_id":"674378e8335d851609081b24","slug":"bhandara-organized-in-jayanti-devi-temple-jind-news-c-199-1-sroh1006-126184-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जयंती देवी मंदिर मेें लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जयंती देवी मंदिर मेें लगाया भंडारा
विज्ञापन
24जेएनडी13-भंडारे में में पहुंचे शहरवासी और मुख्यातिथि। स्रोत मंदिर
जींद। शहर के महाभारतकालीन जयंती देवी मंदिर मेें जरूरतमंदों के लिए प्रतिदिन चल रही मां की रसोई मेें रविवार सुबह भंडारा लगाया गया। भंडारे मेंं जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि मां की रसोई संचालक विकास जैन और उनकी धर्मपत्नी ने मां की जयंती की पूजा-अर्चना कर जरूरतमंदों मेें भोजन वितरण किया। विकास जैन ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह जिंदगी कुछ काम आ सके, ऐसे प्रयास कर रहे है। मां जयंती की कृपा से मां की रसोई प्रतिदिन चलाने की शक्ति मिल रही है। भारत विकास परिषद के प्रधान दिनेश गर्ग ने कहा कि समाज सेवियों की बदौलत ही यह समाज सशक्त हो रहा है। जरूरतमंदों को भर पेट खाना खिलाने वालों पर ईश्वर की सदैव मेहर रहती है। पुजारी नवीन कुमार शास्त्री के सानिध्य में लगे भंडारे में भारत विकास जयंती शाखा जींद के प्रधान दिनेश गर्ग, जींद नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र नड्डा, पूर्व अध्यक्ष अमित गर्ग, मुकेश गोयल, प्रवीन जिंदल, पवन गर्ग, संदीप धारीवाल, राहुल बंसल, सुशील बंसल, सुशील जैन, राजेश खर्ब, राजेंद्र शर्मा, धीरज गोयल मौजूद रहे।
11 हजार कन्या पूजन कार्यक्रम की तय की रूपरेखा
जयंती मंदिर श्रद्धालुओं ने 29 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक मंदिर प्रांगण में चलने वाले जयंती महायज्ञ व 11 हजार कन्याओं के पूजन उत्सव की रूपरेखा तय की। मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष भी गुप्त नवरात्रों मेें मां के दरबार में विशेष आयोजन होंगे। 29 जनवरी को रानी तालाब से पालकी एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो हजारों श्रद्धालुओं के साथ जंयंती मंदिर में पहुंचेगी। 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रतिदिन शतचंडी पाठ एवं महायज्ञ सवा लाख निवारण मंत्र जाप 51 पंडितों के मार्फत होंगें। 11 फरवरी को 11 हजार कन्याओं का भव्य पूजन कार्यक्रम होगा।