फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhakiyu's review conference will be organized on 22nd: Ratanman

भाकियू का समीक्षा सम्मेलन का आयोजन 22 को होगा : रतनमान

Sat, 21 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's review conference will be organized on 22nd: Ratanman
20जेएनडी16-भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान
जींद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के तत्वाधान में 22 जून को जींद में एक दिवसीय संगठनात्मक समीक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता शिरकत करेगें। सम्मेलन का आयोजन शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने बताया कि सम्मेलन में राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सभी जिलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला और राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मान ने बताया कि 16 से 18 जून तक हरिद्वार में चले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में लिए गए अहम फैसलों से राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह अवगत करवा कर आगामी दिशा निर्देश देगें। हरिद्वार में भाकियू के बैनर तले चले राष्ट्रीय चिंतन शिविर के उपरांत भाकियू की ओर से प्रदेश अनुसार इस तरह के सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed