फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Better construction material should be used, complete the construction in stipulated time

बेहतर निर्माण सामग्री का हो प्रयोग, तय समय में पूरा करें निर्माण

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Better construction material should be used, complete the construction in stipulated time
निर्माण कार्यों का दौरा करते हुए डीसी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार को शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का मुआयना किया और अधिकारियों को निर्माणधीन भवनों, पार्को में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने व समय पर इन परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को इनका लाभ शीघ्रता से पंहुच सके।
विज्ञापन

डीसी ने दौरे को अटल पार्क से शुरू किया और वहां मौके पर निर्माण कार्य को देखा, उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की बेहतर व सबसे सुंदर पार्कों में से एक है और इसको आधुनिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसलिए इसके निर्माण में कोई देरी सहन नहीं की जाएगी। अधिकारी इस कार्य को जल्द से जल्द से जल्द पूर्ण करवाए। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ 56 लाख से बनने वाली अटल पार्क शहर की सबसे बेहतरीन व आधुनिक पार्क बनेगी। इसके प्रवेश द्वार पर म्यूजियम बनेगा। पार्क की दीवारों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़े चित्र बनाए बनाए गए हैं। जिसे अटल गैलरी का नाम दिया जाएगा। अटल पार्क को वन विभाग की हर्बल पार्क की तर्ज पर विकसित किया गया है। इसमें औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही आमजन की सुविधा को मद्य नजर रखते हुए सैर वॉकिंग ट्रैक,योग स्थल, झुले लगवाए गए हैं। इसके बाद डीसी घंटा घर के पास बन रहे शॅपिंग कॉंपलेक्स पंहुचे वहां चले रहे निर्माण कार्य को बारीकी से जांचा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉम्पलेक्स का कार्य जल्द पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद जयंती देवी मंदिर परिसर में बने पार्क, शैड, चाहरदीवारी,मैन गेट व वहां करवाए गए विकास कार्यों की जांच की। उन्होंने बिना रिटेनिंग दीवार बनाए लगाई गई टाइलों पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जयंती देवी मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है इसलिए इसको भव्य बनाने में कोई कोर कसर बाकी न रखें।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी ने पुराना बस अड्डा के समीप बन रहे नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि करोड़ों रुपये से बनने वाला यह पांच मंजिला भवन अत्याधुनिक सुविधायुक्त है। प्रत्येक मंजिल में प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग कारीगर लगाकर इसका कार्य भी जल्द से जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed