फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Became a thief for giving expensive gifts to girlfriend on Valentine's Day

वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के लिए बंटी बना चोर

Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Became a thief for giving expensive gifts to girlfriend on Valentine's Day
जींद। वेलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के लिए राम कॉलोनी निवासी बंटी ने छह महीने पहले चोरी की पहली वारदात की। अगस्त माह के बाद अब तक वह जींद, फतेहाबाद, टोहाना, कुरुक्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर 14 चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। हालांकि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने से पहले ही आरोपी बंटी को बुधवार रात अपराधी शाखा ने एकलव्य स्टेडियम के पास वारदात की साजिश रचते दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल, दो रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। वीरवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

अपराध शाखा के इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि बुधवार रात को सूचना मिली कि राम कालोनी निवासी बंटी सेक्टर नौ स्थित एकलव्य स्टेडियम के पास हथियार लेकर खड़ा है। वह वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब और बैग से दो पिस्तौल, दो रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने खुलासा किया कि जींद निवासी अमनदीप उर्फ दीपा के गिरोह के साथ मिलकर घरों में चोरी करते थे। जहां पर उनको मकान का ताला लगा दिखाई देता तो रात को उसमें घुस जाते। इस दौरान उसने कुरुक्षेत्र के एक घर और एक गाड़ी का शीशा तोड़कर दोनों रिवाल्वर चोरी की थी, अब वह इन्हें बेचने की फिराक में था। वहीं सीआईए इंचार्ज मनोज वर्मा ने लोगों के लिए हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन

यह वारदात कुबुलीं
- अगस्त 2020 में अमनदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र के पुराना बस अड्डा के पास से मकान से रिवाल्वर और नकदी चुराई।
- चार माह पहले कुरुक्षेत्र के एक मकान का ताला तोड़कर पोलो गाड़ी चोरी की।
- सितंबर 2020 में जींद के सफ ीदों रोड स्थित एक गैराज से कार चुराई।
- सितंबर 2020 में स्कीम नंबर-19 से मकान का ताला तोड़कर रुपये व जेेवरात चोरी किए।
- नवंबर 2020 में अर्बन एस्टेट जींद में मकान का ताला तोड़कर नकदी-गहने उड़ाए।
- 4 माह पहले कुरुक्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात व 15 हजार रुपये चोरी किए
- जींद के कुंदन सिनेमा के पास एक मकान का ताला तोड़कर सामान चुराया।
- महिला थाना जींद के सामने मकान का ताला तोड़कर चोरी की।
- कुरुक्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये चुराए।
- जनवरी 2021 में काजल हैडी हेड पर कार का शीशा तोड़कर रिवाल्वर चुराया।
पुलिस ने हिदायत की जारी
- घर को पूर्णतया ताला बंद करके कही बाहर जाने से परहेज करें। रिश्तेदार, दोस्त या पड़ोसी को निगरानी के लिए कहकर जाएं।
- घर के सभी खिड़की-दरवाजों पर लॉक की व्यवस्था करे। स्लाइडिंग ट्रैक पर स्टील का पोल लगवाएं।
- घर के चारों और रेलिंग पर कंटीले तारों की एक बाड़ लगवाएं।
- जब आप कहीं घर से बाहर जाएं, सभी लाइट्स बंद करके न जाएं।
- बाजार में सस्ती कीमतों पर डोर लॉकिंग, डोर अलार्म सिस्टम उपलब्ध हैं, उनका इस्तेमाल करें।
- किसी संदिग्ध के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दें।
- अपने घर के दरवाजे पर कुंडी ताला लगाने की बजाय डेथ लॉक लगाएं।
- इमरजेंसी में घर बंद करके जाना पड़ता है तो नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में सूचित करें।
- चोर घर को बाहर पड़े न्यूज पेपर या घर के मेन डोर पर लटके ताले से पहचान करते हैं। इसलिए जाने से पहले न्यूज पेपर बंद करवा दें।
- शादी, रिश्तेदारी या बाहर घूमने के लिए जा रहे हैं तो अपने फोटो सोशल मीडिया पर डालने से बचें। इसकी मदद से भी चोरी वारदात को अंजाम दे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed