{"_id":"6ad299f4b7c8442bcf093d14","slug":"bar-committee-meets-sp-regarding-scuffle-on-court-premises-jind-news-c-199-1-sroh1006-162257-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अदालत परिसर में धक्का-मुक्की के मामले में एसपी से मिली बार कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अदालत परिसर में धक्का-मुक्की के मामले में एसपी से मिली बार कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। तलोडा गांव में बुधवार रात इकलौते बेटे मुरारी लाल की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पूर्व एसआई मदन लाल के अदालत में सरेंडर के दौरान अधिवक्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
शुक्रवार को बार कमेटी सदस्य हरिमोहन भारद्वाज के प्रतिनिधियों ने एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात कर शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के लिए दो दिन का समय मांगा है और एएसपी अमित भाटिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
अधिवक्ता जेपी जांगड़ा ने वीरवार को एसीजेएम जसबीर कौर की अदालत में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वीरवार को वह अपने साथी अधिवक्ता घनश्याम गोयल के साथ आरोपी मदन लाल का सरेंडर करवाने के लिए अदालत जा रहे थे। जब वे नाजिर ब्रांच वाली गैलरी में पहुंचे तो पुलिसकर्मी सुधीर और तीन-चार अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को उनसे छुड़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। उन्होंने अदालत से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। अब बार कमेटी ने मामले को एसपी के समक्ष उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की जांच एएसपी अमित भाटिया करेंगे। जांच के बाद ही आरोपों और घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।