फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Branch manager and clerk injured due to Gun Shot

बैंक में सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक चली गोली, छर्रे लगने से ब्रांच मैनेजर और क्लर्क घायल

Thu, 27 Feb 2020 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Branch manager and clerk injured due to Gun Shot
अचानक चली गोली के छर्रे से घायल बैंक की ब्रांच मैनेजर को पीजीआई रोहतक ले जाते हुए।

गांव धमतान साहिब स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से जींद शहर थाना के पास स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से कैश लेने गए सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली कंप्यूटर स्क्रीन को चीरती हुई निकल गई। गोली के छर्रे बैंक मैनेजर अनीता देवी और उनके पास बैठी क्लर्क इंदु को लगे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

 

गोली चलते ही बैंक में अफरातफरी मच गई और लोग बाहर भागने लगे। घायल बैंक मैनेजर और क्लर्क को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायलों ने इत्फाकिया गोली चलने के बयान दर्ज करवाए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर धमतान साहिब के को-आपरेटिव बैंक का सुरक्षाकर्मी चतर सिंह अपने बैंक के अधिकारियों के साथ शहर थाना के पास स्थित बैंक की शाखा से 15 लाख रुपये लेने के गया था। चतर सिंह वहां बैंक मैनेजर के पास खड़ा था। नकदी लेने के बाद चतर सिंह ने अपनी बंदूक को लोड करके जैसे ही उसे बंद किया तो अचानक गोली चल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Branch manager and clerk injured due to Gun Shot
मॉनीटर को तोड़ती हुई गोली निकलने के बाद स्क्रीन पर नजर आ रहा गोली का निशान।

गोली सामने रखे कंप्यूटर के मॉनीटर को चीरती हुई निकली गई। गोली के छर्रे पास बैठी बैंक मैनेजर अनीता देवी और क्लर्क इंदु की बाजुओं में लग गए। इसके अलावा कंप्यूटर के माउस पर भी गोली के छर्रे लगे। गोली चलते ही बैंक में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद ग्राहक बाहर की तरफ भागने लगे।

 

बैंक स्टाफ ने तुरंत अपनी गाड़ी में अनीता देवी और इंदु को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने दोनोें को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।


इत्फाकिया चली गोली
शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस रोहतक गई थी। घायल अनीता देवी और इंदु ने कहा कि गोली किसी ने जानबूझ कर नहीं चलाई, बल्कि अचानक चल गई। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके इत्फाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed