फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bank

लैंड मोर्गेज बैंक की राशि पर डिफाल्टरों की कुंडली

Sat, 31 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 31 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
दी जींद जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति (लैंड मोर्गेज बैंक) द्वारा उपभोक्ताओं को लोन के रूप में दी गई राशि पर डिफाल्टर उपभाक्ता कुंडली मारे बैठे हैं। 5769 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की तरफ बैंक की 107 करोड़ 47 लाख 66 हजार रुपये की रिकवरी अटकी पड़ी है।
विज्ञापन


हालांकि डिफाल्टर उपभोक्ताओं से राशि की रिकवरी करने के लिए बैंक द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान बैंक डिफाल्टर उपभोक्ताओं से सिर्फ एक करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपये की रिकवरी ही कर पाया है। उपभोक्ताओं में अटकी पड़ी राशि की रिकवरी के लिए बैंक द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत बैंक द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं का आधा ब्याज माफ किया जा रहा है।  
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई थी 74 लाख की रिकवरी
इस बार सरकार द्वारा पंचायत चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को बैंक से नो ड्यूज लेने की शर्त लागू करने के बाद 4645 उपभोक्ताओं ने बैंक से नो ड्यूज लिया था। इनमें से 31 उपभोक्ताओं द्वारा लोन की राशि बैंक में जमा करवाई गई थी। इन 31 उपभोक्ताओं से बैंक को 74 लाख छह हजार रुपये की रिकवरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की अंतिम तिथि बढ़ाई
लैंड मोर्गेज बैंक द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं की तरफ अटकी पड़ी राशि की रिकवरी के लिए शुरू की गई ओटीएस स्कीम की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2015 कर दी गई है।


बैंक द्वारा रबी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं से एक करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपये की रिकवरी की गई है। जिन उपभोक्ताओं की तरफ बैंक का ओवरड्यू हो चुका है, उनको राहत देने के लिए बैंक द्वारा ओटीएस स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत उपभोक्ता का आधा ब्याज माफ किया जा रहा है। -नरसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लैंड मोर्गेज बैंक, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed