फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Balvatika annual examination for classes 3rd to 5th will be held from 16th

Jind News: 16 से होगी बालवाटिका तीसरी से 5वीं तक की वार्षिक परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Balvatika annual examination for classes 3rd to 5th will be held from 16th
06जेएनडी04: जिला ​शिक्षा अ​​धिकारी कार्यालय,जींद।
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2025-26 के लिए बालवाटिका-III से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से 25 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके लिए अपडेटेड समय-सारणी भी जारी कर दी गई है जिसे प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डायट प्रधानाचार्यों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। जारी निर्देशों के अनुसार बालवाटिका-III से कक्षा तीसरी तक की परीक्षाएं निपुण दक्षताओं के आधार पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं कक्षा चौथी और पांचवीं की परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्रों के आधार पर होगी। विभाग का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना और उनकी सीखने की क्षमता का सही आकलन करना है। समय-सारणी के अनुसार परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन ईवीएस की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। छोटी कक्षाओं के लिए लिखित के साथ-साथ मौखिक मूल्यांकन भी किया जाएगा ताकि बच्चों की समझ और अभिव्यक्ति क्षमता का सही तरीके से आकलन किया जा सके।
विभाग की ओर से विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए सैंपल प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं। ये सैंपल पेपर एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा ये प्रश्न पत्र निपुण टीचर एप के कंटेंट रिपॉजिटरी और एससीईआरटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन सैंपल पेपरों का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी करवाएं।
वहीं दिसंबर में कराए गए ग्रुपिंग एक्सरसाइज-दो के परिणामों के आधार पर यह पाया गया कि कुछ विद्यार्थियों को अभी भी कई दक्षताओं को समझने में कठिनाई हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से उपचारात्मक शिक्षण सामग्री (रिमेडियल हैंडआउट) भी उपलब्ध कराई गई है। शिक्षकों से अपील की गई है कि वे इन संसाधनों का उपयोग करते हुए कमजोर विद्यार्थियों को विशेष रूप से तैयार करें ताकि वे वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिला शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना और उन्हें आगामी कक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed