{"_id":"65031f7b16dd49bc3301247b","slug":"bajrang-dal-officials-gave-mass-resignation-in-jind-of-haryana-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जींद में बजरंग दल के पदाधिकारी ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सीएम और प्रांत प्रचारक की कार्यशैली से खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जींद में बजरंग दल के पदाधिकारी ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सीएम और प्रांत प्रचारक की कार्यशैली से खफा
Thu, 14 Sep 2023 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:28 PM IST
सार
सीएम और प्रांत प्रचारक की कार्यशैली से खफा होकर यह कदम उठाया है। संयोजक बिरौली ने कहा- आगामी चुनाव में हिंदू हित की बात करने वाले का साथ देंगे।
विज्ञापन
अपने इस्तीफों को दिखाते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में सीएम और प्रांत प्रचारक की कार्यशैली से खफा बजरंग दल के 16 पदाधिकारियों ने गुरुवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सभी ने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेशाध्यक्ष पवन को भेज दिया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल और संघ के प्रांत प्रचारक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अग्रवाल धर्मशाला में बैठक की। इसके बाद बजरंग दल की तरफ से कहा गया कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में वे लोग हिंदू हित की बात करने वाली पार्टी को वोट देंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में बजरंग दल के जिला संयोजक महावीर बिरौली ने कहा कि 31 जुलाई को ब्रज मंडल यात्रा पर कुछ जिहादी और देशद्रोही मानसिकता के लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए आगजनी की थी। एक विशेष समुदाय के लोगों के यहां हिंसक उपद्रव किया। इसमें दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और एक युवक की मौत हुई।
विज्ञापन
घायल लोग आज भी अपना उपचार करवा रहे हैं। इस हिंसा में कार्यकर्ता अजय की यादाश्त भी चली गई। बजरंग दल लगातार इन घटनाओं को देखते हुए काफी दुखी है और पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। केंद्रीय नेतृत्व और प्रांत नेतृत्व का लगातार इस विषय पर ध्यान आकर्षित किया है और अपनी समस्याओं से अवगत कराया लेकिन उनका निवारण नहीं किया गया। उल्टे हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस आज भी तंग कर रही है। उन्हें उठा लेती है और उनके साथ मारपीट की जाती है। कार्यकर्ताओं का मनोबल कुचलने का प्रयास किया जाता है।
जिन्होंने आतंक फैलाया, गाड़ियां जलाईं, हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी, उन पर तो आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वे लोग इस्तीफा दे रहे हैं। महाबीर बिरोली ने कहा कि आगामी चुनाव में बजरंग दल उस दल का साथ देगा जो हिंदू हित की बात करेगा।
सामूहिक इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष पवन को भेज दिए गए हैं। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक हरीश रामकली, जिला सह संयोजक जितेंद्र बरसोला, जिला अखाड़ा प्रमुख मनोज, जिला सुरक्षा प्रमुख गौरव पिंडारा, नगर संयोजक आशीष सिंगता भी मौजूद रहे।