फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baddowal toll plaza remained free for vehicles for five hours

बद्दोवाल टोल प्लाजा वाहनों के लिए पांच घंटे तक रहा फ्री

Wed, 09 Mar 2022 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Baddowal toll plaza remained free for vehicles for five hours
टोल पर बैठ कर रोष जताते किसान। - फोटो : Jind
किसानों को दिए गए आश्वासन पूरा नहीं करने पर किसानों ने बद्दोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान पांच घंटे तक टोल को वाहनों के लिए फ्री रखा गया। इस दौरान अधिकारियों ने जल्द मुआवजा राशि देने व टोल पदाधिकारियों ने व्यवसायिक वाहनों के लिए 150 रुपये मासिक पास बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम चार बजे किसानों टोल को खाली कर दिया।
विज्ञापन

धरने की सूचना पाकर तहसीलदार विजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और कहा कि प्रभावित किसानों को जल्द खराब हुई फसलों का मुआवजा दे दिया जाएगा। शुक्रवार को उनके कार्यालय में आकर बात करने की अपील भी तहसीलदार द्वारा की गई। बद्दोवाल टोल प्लाजा को वाहनों को फ्री करवाने की मांग पर बदोवाल टोल प्लाजा के जीएम प्रकाश ने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की परिधि वाले व्यवसायिक वाहनों के लिए 150 रुपये के मासिक पास की सुविधा दी जाएगी। किसान नेता सुनील बद्दोवाल ने कहा कि सरकार द्वारा देश के किसानों के साथ वादा खिलाफी की जा रही है। जिसके चलते किसानों द्वारा स्थगित किए गए आंदोलन को फिर से खड़ा करने का नौबत है। सुनील ने कहा खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन प्रभावित किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

टोल फ्री की मांग को लेकर दूसरे पक्ष पर आरोप
बद्दोवाल टोल प्लाजा धरना कमेटी के संयोजक सुनील बदोवाल ने कहा उन्होंने 20 किलोमीटर की परिधि के सभी गांवाें को फ्री करने की मांग की थी। दूसरे पक्ष द्वारा मासिक पास की मांग रख दी गई। जिस कारण अब टोल प्रशासन दूसरे पक्ष द्वारा दिए गए मांग पत्र को दिखाकर वाहनों को टोल फ्री करने की बजाय 150 रुपये के मासिक सुविधा देने पर राजी हुआ है। साधारण पास 285 रुपये का बनता है। सुनील ने बताया कि 150 रुपये का पास भी टोल प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले बंद कर दिया था जिस पर दूसरे पक्ष ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed