{"_id":"61cb457ac8386d5e5e03e949","slug":"baddowal-toll-dispute-consensus-between-villagers-and-administration-jind-news-rtk634131938","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दोवाल टोल विवाद : ग्रामीणों व प्रशासन के बीच बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दोवाल टोल विवाद : ग्रामीणों व प्रशासन के बीच बनी सहमति
विज्ञापन
नरवाना के बद्दोवाल टोल पर ग्रामीणों व टोल अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। ग्रामीणों ने सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे 14 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आठ गांवों के लिए टोल फ्री करने की मांग की थी। इस पर बात नहीं बनने पर ग्रामीणों ने टोल फ्री करवा दिया था। इस पर सोमवार रात करीब 11 बजे प्रशासन व ग्रामीणों के बीच सहमति बनी है। इसमें तय हुआ है कि एक सप्ताह तक पहले की तरह ही इन सभी गांवों के लोगों के निजी वाहनों के लिए टोल फ्री रहेगा, जबकि व्यवसायिक वाहनों को महज 30 प्रतिशत कर देना पड़ेगा। इसके साथ ही टोल कंपनी इन सभी गांवों में सर्वे करेगी।
बद्दोवाल निवासी सुनील ने बताया कि प्रदेश में कई जगह पर 14 किलोमीटर के दायरे के गांवों को टोल में यह राहत दी जाती है। ऐसे में बद्दोवाल टोल पर वसूली की जा रही थी। इन लोगों ने कहा कि ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन व टोल अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। इसके तहत दनौदा कलां, दनौदा खुर्द, जाजनवाला, बद्दोवाल, सच्चाखेड़ा, फरैण, नरवाना शहर, डूमरखां कलां व खुर्द, ईस्माइपुर, बड़पनुर, सुंदरपुरा व ढाकल गांवों के लोगों को एक सप्ताह तक टोल टेक्स नहीं देना होगा।
ग्रामीणों व टोल प्रबंधन के बीच सहमति बनी है। इसमें एक सप्ताह तक पहले की तरह ही व्यवस्था रहेगी। इसके बाद टोल कंपनी इन सभी गांवों में वाहनों का सर्वे करेगी। इसके बाद नई व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
-कुलदीप सिंह, एएसपी, नरवाना।