{"_id":"5eb988cb8ebc3e907713cd6c","slug":"bad-wheat-came-in-mid-day-meal-municipal-councilors-complain-to-sdm-jind-news-rtk5544300127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में आया खराब गेहूं, नगरपालिका पार्षदों ने एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में आया खराब गेहूं, नगरपालिका पार्षदों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन
मिड-डे मील में आया खराब गेहूं, पार्षदों ने एसडीएम से की शिकायत
इंसान क्या पशुओं के खाने लायक भी नहीं है गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। राजकीय कन्या प्राइमरी विद्यालय में स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को दिया जाने वाला मिड-डे मील खराब व सड़ा हुआ वितरित किया गया। जब इसका पता नपा के पार्षदों को लगा तो उन्होेंने इसकी शिकायत एसडीएम सत्यवान मान सेे की।
नपा के उपप्रधान विजय कुमार, रणबीर जांगड़ा, शमशेर सिंह व सुभाष पांचाल ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को खराब मिड-डे मील बांटकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सुभाष पांचाल ने कहा कि स्कूल के अध्यापक बच्चों को सड़ा हुआ व काला गेहूं वितरित कर रहे हैं, जो किसी भी लिहाज से खाने लायक नहीं है। मिड-डे मील का राशन इतना खराब है कि उसे पशु भी नहीं खा सकते। प्रशासन की लापरवाही से अभिभावकों में रोष बना हुआ है। अभिभावकों की मांग है कि जिन शिक्षकों ने यह राशन बांटा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामले को गंभीरता से लिया जाए। मिड-डे मील जरूरतमंद बच्चों के लिए दिया जाता है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा खराब राशन बांटकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत नपा के पार्षदों ने जुलाना में पहुंचे एसडीएम सत्यवान मान से की और सख्त कार्रवाई की मांग की।
बॉक्स
मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
प्रशासन के सख्त आदेश हैं कि कोई भी मिड-डे मील खराब नही बांटेगा। अगर किसी अध्यापक ने खराब मिड-डे मील बांटा है तो प्रशासन द्वारा स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अगर खराब राशन आता है तो उसे बदलने के निर्देश विभाग द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन
-शिवनारायण शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी जुलाना।
फोटो कैप्शन:
11जेएनडी 03: खराब मिड-डे मील को दिखाते नपा के पार्षद।