फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness rally held against drugs

Jind News: नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Sat, 11 Nov 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally held against drugs
10जेएनडी29: नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए थाना प्रभारी।
जींद। अलेवा गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इसको अलेवा थाना प्रभारी ऋषिपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल श्रीकांत जाधव व एसपी सुमित कुमार के निर्देशों में निकाली गई।
विज्ञापन


अलेवा थाना प्रभारी ऋषिपाल ने नशा मुक्ति टीम के साथ अलेवा गांव में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता, नशा हमें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से पतन की ओर ले जाता है। इससे हमें खुद भी जागरूक होना चाहिए, दूसरे लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। किसी भी समारोह के अंदर नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए, अगर हमारे बच्चे जागरूक होंगे तो हमारा देश नशे जैसी भयंकर बीमारी से बच सकता है। वह सही मायने में सच्चा इंसान होता है जो व्यक्ति अपनी भूल अथवा गलती को स्वीकार कर लेता है व भविष्य में सुधार करने का प्रयास करता है। उन्होंने युवाओं को नशे की लत में पढ़ने के कारणों व इसके दुष्प्रभाव के साथ-साथ इससे छुटकारा पाने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इसके बाद ग्राम वासियों व छात्रों ने मिलकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। इसको थाना प्रभारी अलेवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि छात्रों में खेल व शिक्षा का नशा होना चाहिए न की नकारात्मक वस्तुओं का खुद भी जागरूक रहे और अपने घर परिवार को भी इसके बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed