फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   avoide, farmmer, bank, jind

फसल बीमा के लिए किसानों के खाते से पैसे काटने वाले बैंकों का करेंगे बहिष्कार

Thu, 03 Nov 2016 12:44 AM IST
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
avoide, farmmer, bank, jind
राजपुरा गांव में बैठक के बाद नारेबाजी करते किसान। - फोटो : bureau
राजपुरा गांव में मंगलवार को धान की पराली जलाने के बाद भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को बैठक कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। किसान नेताओं ने कहा कि वे पराली जलाएंगे और यदि कोई अधिकारी कार्रवाई करने आता है तो उसको बंधक बनाया जाएगा। साथ ही किसानों ने ऐलान किया कि यदि कोई बैंक फसल बीमा के नाम पर किसानों के खाते से पैसे काटता है तो उस बैंक का बहिष्कार किया जाएगा। राजपुरा गांव में बुधवार को भाकियू की बैठक में फैसला लिया गया कि बृहस्पतिवार को हिसार जिला के मिलकपुर गांव में धान की पराली जलाई जाएगी। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र उर्फ बिल्लू खांडा सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) व सुप्रीम कोर्ट ने धान की पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। वहीं किसानों का कहना है कि सरकार पहले पराली नहीं जलाने का विकल्प किसानों को दे। भाकियू के प्रधान प्रकाश ने बताया कि सभी ग्रामीणों ने फैसला लिया कि पराली जलाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन करेगा कार्रवाई
धान की पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने रोक लगाई है। ऐसे करने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। अब तक 57 किसानों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है और दो लाख 57 हजार 500 रुपये का जुर्मान वसूला जा चुका है। आगे भी धान की पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र मलिक, कृषि उपनिदेशक जींद।

गांव नहीं साथ
धान की पराली जलाने को लेकर किसान यूनियन के कुछ लोग आंदोलन कर रहे हैं। पराली जलाने को लेकर गांव उनके साथ नहीं है। यह कुछ लोगों का फैसला है।
- जय बीर सिंह, सरपंच राजपुरा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed