{"_id":"581a3a494f1c1bd635435b6a","slug":"averwest-tiranga-flage-flown-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के छोरे ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के छोरे ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर लहराया तिरंगा
jind
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर तिरंगा लहराता विकास श्योकंद।
- फोटो : bureau
जिले के युवा विकास श्योकंद ने बिना किसी गाइड के माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप व काला पत्थर पर तिरंगा लहराकर जींद के साथ-साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। विकास श्योकंद ने 19 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचने का यह सफर 12 दिन में तय किया है। विकास का अब अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट फतेह करना है। आर्थिक परिस्थितियां इस बार विकास के माउंट एवरेस्ट को फतेह करने की राह में रोड़ा बन गई। शहर के अर्बन एस्टेट कॉलोनी निवासी विकास श्योकंद ने बताया कि उसने गत 25 अक्तूबर को माउंट एवरेस्ट के बैस कैंप तथा काला पत्थर पर पहुंचकर तिरंगा लहराया है। यहां तक पहुंचने के लिए उसने किसी गाइड की सहायता लिए बिना अकेले ही यहां तक का सफर तय किया है। विकास ने बताया कि माउंट एवरेस्ट के बैस कैंप की ऊंचाई 18 हजार तथा काला पत्थर की ऊंचाई 19 हजार फीट की है। विकास ने बताया कि अब उसका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट को फतेह करना है। इसके लिए वह अप्रैल में अपना सफर शुरू करेंगे। विकास ने बताय कि इस बार आर्थिक परिस्थितियों के कारण वह माउंट एवरेस्ट तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन