फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attempt to rape teenager, case filed against young man

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, युवक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Nov 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape teenager, case filed against young man
जींद। सफीदों सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में घर में घुसकर एक युवक ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि 19 नवंबर की रात को उनका पूरा परिवार घर पर ही सो रहा था। रात साढ़े 12 बजे गांव का ही एक युवक अनिल उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान उसकी बेटी ने शोर मचाया तो घर के सभी सदस्य जाग गए और परिजनों को आता देख युवक भाग गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई राजेश ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed