फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attempt to rape a woman, six named

Jind News: महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, छह नामजद

Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman, six named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। महिला के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व ससुर द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में पटियाला निवासी बलविंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कई बार पंचायती तौर पर भी बातचीत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब उन्होंने विरोध किया तो उसके पति, ससुर, सास, ननद व उसके पति के मौसा ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसके पति व ननद ने उसको जान से मारने का भी प्रयास किया। इसके बाद उसके ससुर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। सफीदों थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed