फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on the team that went to catch electricity theft in Mangalpur village, lineman injured

Jind News: मंगलपुर गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, लाइनमैन घायल

Thu, 24 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attack on the team that went to catch electricity theft in Mangalpur village, lineman injured
नागरिक अस्पताल नरवाना में इलाज करवाते लाइनमैन राजेश कुमार। संवाद - फोटो : Jind
जींद। गांव मंगलपुर में वीरवार को बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें निगम का लाइनमैन घायल हो गया। ग्रामीणों ने टीम का नेतृत्व कर रहे जेई के साथ भी हाथापाई की। घायल लाइनमैन को नरवाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। निगम ने मामले की शिकायत नरवाना सदर थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई अनिल तथा धर्मपाल के नेतृत्व में वीरवार को बिजली निगम की टीम बिजली चोरी की जांच करने गांव मंगलपुर पहुंची थी। टीम ने सच्चाखेड़ा की तरफ से आने वाली सड़क के साथ लगते मकानों की जांच की तो राममेहर के मकान में कुंडी लगी मिली। टीम में शामिल लाइनमैन राजेश छत पर चढ़कर बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने लगा। इस पर मकान मालिक राममेहर तथा उसके परिवार के सदस्य भड़क उठे और लाइनमैन राजेश पर हमला कर दिया जिससे राजेश घायल हो गया। परिजनों ने जेई अनिल के साथ भी हाथापाई की। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उन्हें राममेहर परिवार के चंगुल से छुड़वाया। घायल लाइनमैन राजेश को नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया है। जेई अनिल की शिकायत पर सदर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे जेई अनिल ने बताया कि तीन मकानों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए थे। चौथे राममेहर के मकान में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। जब टीम में शामिल लाइनमैन बिजली चोरी की वीडियोग्राफी कर रहा था तो आरोपियों ने उसके ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया और उनके साथ भी हाथापाई की। शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed