फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ASI imposed sarpanch slap on the charged

सरपंच ने लगाया एएसआई पर थप्पड़ मारने का आरोप

Sun, 07 Sep 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 07 Sep 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन

 शामदो गांव के मौजूदा सरपंच ने अलेवा थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी पर उसके सामने गांव के ही एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ने और भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सरपंच ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। गांव के मौजूदा सरपंच सुरेश कुमार व अजमेर ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि उसके गांव के सगे भाई रणधीर सिंह व रामफल में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी सिलसिले को लेकर गांव की पंचायत अलेवा थाने में एकत्रित हुई थी।
विज्ञापन

 इसी दौरान गांव की पंचायत दोनों भाइयों में समझौता करा ही रही थी कि उसी पल अलेवा थाने में तैनात एएसआई ओमप्रकाश पंचायत में आए और रामफल को दो थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके साथ ही भद्दी गालियां भी दी। पंचायत ने पुलिस कर्मचारी को इस असंवैधानिक ढंग से मारे गए थप्पड़ व भद्दी गालियां देने परे समझाना चाहा तो उसने पंचायत को भी भला बुरा कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री सेे शपथ पत्र के माध्यम से पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

निराधार हैं आरोप
अलेवा थाने में तैनात पुलिस एएसआई ओमप्रकाश ने कहा कि गांव के मौजूदा सरपंच व एक अन्य व्यक्ति द्वारा पंचायत के समक्ष एक व्यक्ति को थप्पड़ व भद्दी गालियां देने के उस पर जो आरोप लगाए हैं वह सब निराधार हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत अलेवा थाने में हुई थी। दोनों पक्षों का समझौता भी हो गया है लेकिन इस मामले में पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed