फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   As the cold increases, demand for warm clothes increases.

Jind News: ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की मांग में उछाल

Sun, 16 Nov 2025 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, demand for warm clothes increases.
15जेएनडी01: शहर की एक दुकान के बाहर सजाएं गए ऊनी कपड़े। संवाद - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
जींद। जिले में अचानक बढ़ी ठंड से गर्म कपड़ों की मांग में तेजी आई है। पिछले दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते बाजारों में स्वेटर, जैकेट, मफ्लर, टोपी और ऊनी मोजों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार शिव चौक, सिटी थाना और कुंदन सिनेमा में सुबह से दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। स्वेटर, जैकेट, हुडीज, बच्चों के ऊनी सेट, महिलाओं के ऊनी शॉल और स्टॉल की मांग पिछले सालों की तुलना में अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन

कई दुकानों ने नए डिजाइन और कलर की वैराइटी भी बाजार में उतारी है जिससे ग्राहकों के पास चुनने के अधिक विकल्प उपलब्ध हैं। पिछले हफ्ते तक बाजार सामान्य थे लेकिन तापमान गिरते ही बिक्री अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऊनी कपड़ों के होलसेल व्यापारियों का कहना है कि स्टॉक की मांग बढ़ने के चलते बाहर से माल मंगाने में तेजी आई है। बच्चों के लिए उपलब्ध रंग-बिरंगी जैकेट और स्वेटर सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।
ग्राहकों का कहना है कि सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है इसलिए पूरी तैयारी के साथ ऊनी कपड़े खरीदना जरूरी हो गया है। महिलाएं अपने परिवार के लिए ऊनी शॉल, स्वेटर और गर्म मोजे चुनने में ज्यादा रुचि दिखा रही हैं।

वहीं युवा फैशनेबल जैकेट और हुडी की खरीदारी में अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं। ठंड के बढ़ते असर ने बाजारों में एक बार फिर रौनक लौटाई है और व्यापारियों के चेहरों पर सीजन की अच्छी शुरुआत की खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed