फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Artisans attacked with sticks in stone market

पत्थर मार्किट में युवकों पर लाठी-डंडों से किया हमला

Tue, 11 Oct 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Artisans attacked with sticks in stone market
जींद। शहर की स्कीम नंबर-6 स्थित पत्थर मार्केट में रविवार रात को काम कर रहे कारीगरों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने रामराय भैण निवासी दया ठेकेदार, खोखरी निवासी सन्नी, राजू को नामजद कर 20-22 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किनाना गांव निवासी सोमबीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे पांडु पिंडारा निवासी हरिराम, खरकरामजी गांव निवासी अजय, निडाना निवासी नसीब, जींद शहर निवासी मंदीप, कृष्णा कालोनी निवासी राजू, बराह कलां निवासी धर्मबीर किनाना निवासी सचिन और सन्नी के साथ स्कीम नंबर-6 में पत्थर का काम कर रहे थे। इस दौरान वहां दया ठेकेदार, सन्नी और राजू अपने साथ 20-22 साथियों को लेकर आए तथा आते ही उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनको गंभीर चोटें आई। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन हैं। जांच अधिकारी एचसी रामरतन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दया ठेकेदार, राजू और सन्नी को नामजद कर 20-22 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed