{"_id":"6127defc8ebc3e7a1b2542bf","slug":"arrested-for-theft-in-urban-estate-a-year-ago-jind-news-rtk622084692","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष पहले अर्बन एस्टेट में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष पहले अर्बन एस्टेट में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष अर्बन एस्टेट स्थित एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी करने के आरोपी हिसार की महाबीर कॉलोनी निवासी अमरदीप उर्फ दीपा को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
अर्बन एस्टेट निवासी प्रदीप कुमार ने 6 दिसंबर 2020 को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सात दिसंबर को उसके घर में लड़की की शादी थी और लेडीज संगीत का कार्यक्रम गोहाना रोड स्थित एक होटल में चल रहा था। इसको लेकर पूरा परिवार रात करीब आठ बजे वहां चला गया। जब वह करीब साढ़े 10 बजे लौटे तो मकान के गेट का ताला जमीन पर गिरा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर टूट हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। शादी में उसकी दो बहन आई हुई थीं। जिन्होंने अपने जेवरात और नकदी उसके मकान में ही रखी हुई थीं। जब उन्होंने सामान की जांच की तो उसकी बहन मोनिक का पांच ग्राम सोने का लॉकेट, 22 ग्राम के चार जोड़ी टाप्स, पांच ग्राम का सूई-धागा, 10 हजार रुपये गायब मिले। इसके अलावा उसकी दूसरी बहन सुमन की 20 ग्राम की सोने की चेन, 28 ग्राम के दो सोने के लॉकेट, पांच ग्राम के सोने के कांटे, छह ग्राम के सोने के टाप्स, पांच ग्राम के सूई-धागा, पॉजेब के तीन सेट, तीन जोड़ी चुटकी और 25 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा उसके खुद के 40 ग्राम के सोने के दो कड़े, 50 ग्राम का एक सेट, 10 ग्राम की तीन अंगूठी, साढ़े 12 ग्राम की एक जोड़ी झुमका, 42 ग्राम की दो सोने की चेन, आठ ग्राम के कुंडल, चांदी के 15 सिक्के, दो पॉजेब, दो चुटकी, चांदी के दो हाथी, चांदी के कड़े, चांदी की चेन और 65 हजार रुपये गायब थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि इस मामले में हिसार की महाबीर कॉलोनी के अमरदीप उर्फ दीपा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मकान की रेकी करने के बाद की चोरी
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने पहले मकान की रेकी की थी। मकान पर ताला लगा होने के बाद रामनगर निवासी बंटी के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। मकान से जो चांदी चोरी की थी उसको पिघला दिया था, ताकि बेचने में आसानी रहे।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कई जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी अमरदीप उर्फ दीपा के खिलाफ हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत व रोहतक समेत कई अन्य जिलों में चोरी व आर्म्स एक्ट के 14 मामले दर्ज हैं। रामनगर कॉलोनी निवासी बंटी आर्म्स एक्ट में जेल में बंद है। उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं।