फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrested for setting fire to woman by sprinkling oil on opposing molestation

छेड़छाड़ का विरोध करने पर तेल छिड़क कर महिला को आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Arrested for setting fire to woman by sprinkling oil on opposing molestation
जुलाना थाना पुलिस ने एक घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर उस पर तेल छिड़क कर आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
32 वर्षीय महिला ने 22 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जून को वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कार्यवश बाहर गए हुए थे। उसी दौरान गांव का रहने वाला सोहन घर में घुसा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सोहन ने उस पर तेल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गया। बचाव में शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई एयर उसे सीएचसी जुलाना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोहन के खिलाफ जान लेने की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed